{"_id":"5b75ea1c42c7924b962e71ae","slug":"111534454300-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा के 23 जालसाज शिक्षक बर्खास्त, एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा के 23 जालसाज शिक्षक बर्खास्त, एफआईआर के निर्देश
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
जिले के 23 जालसाज शिक्षक बर्खास्त
-अध्यापक पात्रता परीक्षा 2011 का फर्जी अंक पत्र लगाकर कर रहे थे नौकरी
-अभिलेखों की जांच में खुलासा होने पर बीएसए ने की कार्रवाई
रवींद्र अग्रहरि
मंझनपुर। दोआबा के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में नौकरी कर रहे 23 शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए। इन सभी ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 का फर्जी अंक पत्र लगाकर विभिन्न भर्तियों में अपना चयन करा लिया था। अभिलेखों के सत्यापन में खुलासा होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी की सेवा समाप्त करते हुए एबीएसए को संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इस फैसले से जालसाज शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में जालसाजी कर सरकारी नौकरी हथियाने का खेल बदस्तूर जारी है। आए दिन कोई न कोई मामला समाने आ रहा है। पिछले महीने पुलिस भर्ती 2015 में 32 रंगरूटों का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गुरुवार को एक और खुलासा बेसिक शिक्षा विभाग ने कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 23 सहायक अध्यापकों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 के अंकपत्र फर्जी पाए गए। इन सभी ने अलग-अलग सत्रों में हुई भर्तियों में जालसाजी किया था। इनमें से सर्वाधिक 16 शिक्षक 2013 में हुई 10,800 सहायक अध्यापक पदों की भर्ती के शामिल हैं। चार ने 2014 में हुई दस हजार व तीन ने 2012 में 9,770 पदों के सापेक्ष हुई भर्ती में जालसाजी किया था। जालसाजी के इस खेल का खुलासा होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को बर्खास्त कर दिया। साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को स्थानीय थानों में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
-------------------------------
किस सत्र में किसने-किसने किया फर्जीवाड़ा
------------------------------
वर्ष-2012-
क्र. सं. नाम पिता का नाम तैनाती वाले प्रा. वि. ब्लॉक
01 भारत सिंह गुलाब सिंह छोकरियन का पुरवा मंझनपुर
02 कैलाश नाथ भोला नाथ एड़हरा मंझनपुर
03 अनिल कुमार शत्रुघन सिंह अर्जलीपुर मंझनपुर
--------
वर्ष-2013-
--------
01 बब्लू वर्मा स्व. कल्लूराम वर्मा पथराकला सरसवां
02 अनिल कुमार अमरनाथ अंधावां सरसवां
03 शिव कुमार विंदेश्वरी प्रसाद निजाम का पूरा कड़ा
04 मालती देवी हरिशंकर वर्मा बहादुरपुर कड़ा
05 नागेंद्र कुमार रामदुलारे जलालपुर मंझनपुर
06 सुमित्रा देवी सूर्यबली बलीपुर सिराथू
07 बंदना सिंह दिलीप सिंह महेवाघाट सरसवां
08 सना बानो मो. असलम खान सिराथू सिराथू
09 शेखर चंद्र शिव गोविंद सिंह मोहीउद्दीनपुर बेला सिराथू
10 सतीश कुमार बरम देव सयांरा मीठेपुर कड़ा
11 अवधेश सिंह रामलखन सिंह कादिराबाद मंझनपुर
12 शारदा देवी राजनरायण बम्हरौली सिराथू
13 चंद्रशेषर शिव कुमार ओसा द्वितीय मंझनपुर
14 शैलजा सिंह प्रेम प्रकाश अफजलपुरवारी सिराथू
15 रामऔतार रामबिलास नटों का डेरा मंझनपुर
16 रमाकांत भारतीय मलखान गौसपुर टिकरी मंझनपुर
-----------------------------------------
वर्ष-2014-
--------
01 प्रदीप दत्त शर्मा पदम दत्त शर्मा टिकरा सरसवां
02 अमर सिंह जगदीश सिंह सोंधिया कौशाम्बी
03 रामू हरिश्चंद्र सोनवारा कौशाम्बी
04 सुरेंद्र कुमार छोटेलाल पटेल रामचरन का पूरा मंझनपुर
----------
255 में 23 ने किया था फर्जीवाड़ा
कौशाम्बी जिले में 2012 से 2014 के बीच हुई तीन भर्तियों में 255 शिक्षकों का चयन हुआ था। इसमें 23 ने जालसाजी कर रखा था। करीब नौ फीसदी फर्जीवाड़े से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले की सरकारी नौकरियों में किस तरह से मुन्ना भाई सक्रिय हैं।
विज्ञापन
--------
वर्जन
अभिलेखों के सत्यापन में 23 शिक्षकों की अध्यापक पात्रता परीक्षा 2011 की मार्कशीट फर्जी निकली। इसलिए इन्हें बर्खास्त करते हुए इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को दिया गया है।
एसके सिंह, डीआईओएस/प्रभारी बीएसए