फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   44 साल पुराने डाकघर को स्थानांतरित करने पर गुस्सा

44 साल पुराने डाकघर को स्थानांतरित करने पर गुस्सा

Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
44 साल पुराने डाकघर को स्थानांतरित करने पर गुस्सा
डाकघर स्थानांतरित करने पर गुस्सा
विज्ञापन

-जगह बदलने से प्रभावित होगी 19 गांवों की डाक व्यवस्था
-ग्रामीणों ने प्रवर अधीक्षक इलाहाबाद से की शिकायत
चायल (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के 19 गांवों की डाक व्यवस्था संभालने वाला डाकघर स्थान परिवर्तित कर रहा है। विभागीय जिम्मेदार डाकघर को तिल्हापुर गांव से तिल्हापुर मोड़ स्थापित करना चाह रहे हैं। इसकी जानकारी इलाकाई लोगों को हुई तो स्थानांतरण रोकने के लिए प्रवर अधीक्षक इलाहाबाद सुबोध प्रताप सिंह से शिकायत की है।
तिल्हापुर गांव में डाकघर की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। एक ही घर से 43 साल तक डाकघर का संचालन किया गया। यहां से इलाके के सुरसेनी, दुर्गापुर, औधन, रसूलपुर ब्यूर, किनार, उमरवल सहित 19 गांवों की चिट्ठी पत्री का आवागमन होता है। पुराना भवन जर्जर होने के बाद डाकघर के जिम्मेदारों ने पिछले साल गांव के इंद्र विक्रम सिंह से पांच साल के लिए एग्रीमेंट कराते हुए किराए पर उनका भवन ले लिया। साल भर का समय पूरा नहीं हुआ अब जिम्मेदार डाकघर को तिल्हापुर मोड़ पर स्थापित करना चाह रहे हैं। इसकी जानकारी तिल्हापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सहित इलाके के धरमपाल, शैलेद्र पांडेय, रामबहोरी, फूलचंद्र आदि को हुई तो वह डाकघर के प्रवर अधीक्षक इलाहाबाद सुबोध प्रताप सिंह से मिले। ग्रामीणों ने डाकघर स्थान परिवर्तिन न किए जाने की मांग की है। प्रवर अधीक्षक ने ग्रामीणों को स्थान परिवर्तित न किए जाने का आश्वासन दिया है। उधर डाकघर के जिम्मेदार हैं कि वह एक-दो दिन के भीतर कार्यालय तिल्हापुर मोड़ में शिफ्ट करने की तैयारी में हैं। इसे लेकर इलाकाई लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन



चहारदीवारी में जबरन दरवाजा लगाने का आरोप
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय तहसील के सटई गांव में एक व्यक्ति ने विधवा के घर की दीवार तोड़कर जबरन दरवाजा लगा लिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत गुरुवार को एसडीएम चायल से करते हुए घर में कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सटई निवासी भगवनिया पत्नी स्व. लल्लू निराश्रित महिला है। पति की मौत के बाद वह घर में अकेले रहती है। गुरुवार को चायल तहसील पहुंची महिला ने एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव से आरोप लगाया कि पड़ोसी लोकनाथ ने उसके घर की चहारदीवारी तोड़कर जबरन दरवाजा लगा लिया है। मना किया तो मार पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने एसडीएम को बताया कि वह निराश्रित होने की वजह से घर पर कब्जा करना चाह रहा है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज बरियावां को निरीक्षण कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।




आवास व शौचालय पात्रता का बीडीओ ने किया सत्यापन
सिराथू (ब्यूरो)। खंड विकास अधिकारी कड़ा रवींद्र वीर यादव ने गुरुवार को कोरियों गांव पहुंचे। गांव मेें उन्होंने सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान द्वारा पीएम आवास व शौचालय आवंटन के लिए उपलब्ध कराई पात्रता सूची का स्थलीय सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान एक भी व्यक्ति अपात्र नहीं मिलने पर उन्होंने सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान के चयन प्रक्रिया मौके पर तारीफ की। सत्यापन के दौरान उनके साथ ब्लॉक लिपिक अमित व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्बू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed