फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कातिल ठंड ने ली एक और जान, कोहराम

कातिल ठंड ने ली एक और जान, कोहराम

Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कातिल ठंड ने ली एक और जान, कोहराम
कातिल ठंड ने ली एक और जान, कोहराम
विज्ञापन

- तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी मदद
सिराथू (ब्यूरो)। द्वाबा में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से बुधवार की रात भी डोरमा गांव के एक गरीब मजदूर की जान चली गई। सूचना के बाद पहुंचे तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को राशन, कंबल मुहैया कराया। घर के मुखिया की मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जिले में हफ्ते भर से ठंड का कहर जारी है। रोजाना कोई न कोई इसकी जद में आकर मौत का शिकार हो रहा है। बुधवार की रात सिराथू तहसील के डोरमा गांव में दिव्यांग बचान शर्मा (55) भी ठंड की चपेट में आ गया। उसकी हालत गंभीर हो गई। घर से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद दूसरे दिन गुरुवार को गांव पहुंचे नायब तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल ने पीड़ित परिवार को चार कंबल के साथ ही 20-20 किलो गेहूं,चावल मुहैया कराया।
विज्ञापन





दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर लूटा, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रास्ते में मवेशी बांधने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा। इसके बाद नगदी भी लूट ली। शिकायत के बावजूद पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान पीड़ित गुरुवार को मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती इलाके के छबीलेपुर निवासी बसंतलाल ने बताया कि 12 दिसम्बर को वह अपने बेटे उमेश कुमार के साथ खेत में पानी लगाने जा रहा था। रास्ते में कुछ दबंगों ने सड़क पर ही अपने मवेशी बांध रखे थे। इसका विरोध करने पर दबंगों ने बसंतलाल को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर बेटे को भी बेरहमी से पीट दिया। दबंगों ने बसंत की जेब में मौजूद 21 सौ रुपये भी छीन लिया। चीख पुकार पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाने जाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पीड़ित को ही थाने से डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरामुफ्ती पुलिस को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।

0000000



बीच-बचाव करने पर युवक को पीटा, दी धमकी
मंझनपुर(ब्यूरो)। सैनी के सौंरई बुजुर्ग निवासी तीरथ पांडेय का बेटा निश्चल पांडेय बुधवार की रात गांव में चल रहे रामलीला का मंचन देखने गया था। आधी रात को घर वापस आते समय रास्ते में गांव के ही दो लोग झगड़ रहे थे। बीच-बचाव करने पर इनमें से एक ने उसे दौड़ा लिया। किसी तरह भाग कर निश्चल ने जांच बचाई। इसके बाद दबंगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। शोरगुल सुन जुटे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। गुरुवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

0000000000

युवक ने महिला को बेरहमी से पीटा, फाड़े कपड़े
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के एक गांव में मामूली विवाद में एक महिला को पड़ोसी युवक ने पीट दिया। महिला ग्राम समाज की जमीन पर उपलों की पथाई कर थी। पड़ोसी युवक ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात को लेकर युवक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। चीखपुकार सुन लोगों को आता देख आरोपी युवक महिला के कपड़े फाड़कर धमकी देते हुए भाग गया। गुरुवार को पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी अजुहा पहुंचाकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed