फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शौचालय घोटाले में दो ग्राम प्रधान सस्पेंड

शौचालय घोटाले में दो ग्राम प्रधान सस्पेंड

Fri, 10 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
शौचालय घोटाले में दो ग्राम प्रधान सस्पेंड
शौचालय घोटाले में दो ग्राम प्रधान सस्पेंड
विज्ञापन

-प्रधान और सेक्रेट्री के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
-डीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीएम ने की कार्रवाई, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले के दो अलग-अलग ब्लॉकों के ग्राम प्रधान के खिलाफ डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को निलंबन की कार्रवाई कर दी। शौचालय के धन में गोलमाल मिलने पर प्रधान व सेक्रेट्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। कार्रवाई के बाद डीएम ने आरोप पत्र तय करने की जिम्मेदारी डीडीओ को सौंपी है। एक साथ दो ग्राम प्रधानों के निलंबन व एफआईआर दर्ज कराने के आदेश से बाद से विकास के धन से खिलवाड़ करने वाले ग्राम प्रधानों व सेक्रेट्रियों में हड़कंप है।
विकास खंड कड़ा के अफजलपुर सातों निवासी शिवबली सिंह ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि शौचालय निर्माण में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने मनमानी करते हुए धनराशि के साथ गोलमाल किया है। मामले की जांच डीएम ने डीपीआरओ कमल किशोर को सौंपा। जांच के दौरान दो सौ पुराने व 83 नए शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी व धनराशि के खाते से निकालकर गोलमाल का मामला प्रकाश में आया। इसी तरह रैयादेह माफी निवासी सत्यपाल ने शासन के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। मामले की जांच जिला समन्वयक सुजीत शुक्ल के साथ डीपीआरओ कमल किशोर ने संयुक्त रूप से किया। यहां भी दो सौ शौचालयों की धनराशि आठ माह पूर्व खाते से निकाली गई पर निर्माण कार्य मौके पर नहीं मिला। दोनों ग्राम सभाओं में विकास के धन में गोलमाल मिलने पर डीपीआरओ ने रिपोर्ट डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपी। डीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीएम ने गुुरुवार को अफजलपुर सातों के ग्राम प्रधान गुलाम मुस्तफा व ग्राम प्रधान रैया देह माफी अनीता देवी को निलंबित करते हुए वित्तीय अधिकार छीन लिए। दोनों ग्राम प्रधानों व सेक्रेटरी पुनीत सिंह, बलराम चौधरी के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीएम की कार्रवाई से विकास के धन से खिलवाड़ करने वाले अन्य ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


इनसेट
मेड़रहा ग्राम प्रधान पर क्यों मेहरबान है प्रशासन
शौचालय आवंटन में गड़बड़ी का मामला विकास खंड कौशांबी के मेड़रहा गांव में भी प्रकाश में आया था। जिला समन्वयक से जांच कराने के बाद डीपीआरओ ने खुद जांच की थी। इसके बाद डीएम ने ग्राम प्रधान से जवाब-तलब किया था। प्रधान का जवाब मिलने के पखवारे भर बाद भी कार्रवाई नहीं की जा सकी। सूत्रों की मानें तो ग्राम प्रधान के कारनामों की तीसरी बार जांच कराने के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी को लगाया गया है। यहां पर सवाल यह उठता है कि डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट के बाद मामले जरूरी कार्रवाई क्यों नहीं की गई है?
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और गांवों में शौचालय निर्माण में है गोलमाल
संपूर्ण स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्राम सभाओं को दिए शौचालय निर्माण में धांधली कई और गांवों में भी है। विकास खंड सरसवां के कटरी गांव में शौचालय निर्माण में पिछले दिनों गबन की शिकायत हुई है। मामले की जांच डीपीआरओ ने स्वयं की थी। इसी तरह कोरीपुर, पूरब सरांवा सहित दो दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में शौचालय की धनराशि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की मनमानी की भेंट चढ़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed