{"_id":"5eff7cd28ebc3e42c6239e25","slug":"11-people-found-including-sdo-vidyut-daroga-corona-positive-kaushambi-news-ald2800788153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ विद्युत, दरोगा समेत 11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ विद्युत, दरोगा समेत 11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
11 people found, including SDO Vidyut, Daroga, Corona positive
- फोटो : KAUSHAMBI
एसडीओ विद्युत, दरोगा समेत 11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
संक्रमितों में कोरोना से मृत अजुहा निवासी वृद्ध के बहू-बेटे समेत संपर्क में आने वाले छह शामिल
संवाद न्यूज संवाद
मंझनपुर/सिराथू/अजुहा। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में अब तेजी से फैलने लगा है। बीते 24 घंटे के भीतर जिले में एसडीओ विद्युत, दरोगा और तीन सिपाहियों समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में कोरोना से मृत अजुहा निवासी वृद्ध के बहू-बेटे समेत संपर्क में आने वाले छह लोग शामिल हैं। सभी संक्रमितों को पीएचसी मंझनपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर संक्रमितों के इलाके की बैरिकेडिंग कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन काम प्रारंभ कर दिया गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने अब जिले में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इधर हफ्तेभर से रोजाना चार-छह संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार रात भी एसओजी और सर्विलांस में तैनात दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जबकि शुक्रवार को बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी व पश्चिमशरीरा कोतवाली में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही संक्रमित मिले। इनके अलावा अजुहा इलाके में 30 जून को कोरोना वायरस के चलते मौत का शिकार हुए वृद्ध के बहू-बेटे समेत छह लोग पॉजिटिव मिले। बताया जा रहा है कि 26 जून को फिसलकर गिरने के दौरान वृद्ध को इन सभी ने मिलकर उठाया था। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में भी वृद्ध के साथ लगे थे। स्वास्थ्य विभाग ने 29 जून को सभी का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया था। रिपोर्ट आने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने टीम-11 को प्रोटोकॉल के मुताबिक सक्रिय कर दिया। डॉक्टरों की टीम ने सभी संक्रमितों को मंझनपुर स्थित पीएचसी के एल-1 में भर्ती करा दिया। पंचायत राज विभाग व नगर प्रशासन ने मिलकर संक्रमितों के इलाके में सैनिटाइजेश का काम प्रारंभ कर दिया है। स्वास्थ्य विभागी की टीमें पीड़ितों के संपर्क में आने वालों तलाश के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों का स्वास्थ परीक्षण शुरू करा दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. हिंद्र प्रकाश मणि ने बताया कि जनपद में अब तक 114 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 66 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में किए गए इंतजाम की हकीकत जानने के लिए प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में अफसरों संग बैठक की। इसमें सीएमओ ने उन्हें हालात से अवगत कराया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के साथ-साथ दूसरी बीमारियों की रोकथाम और पीड़ित लोगों के उपचार पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया।