फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चेकिंग में भाग जाते हैं अपराधी : आईजी

चेकिंग में भाग जाते हैं अपराधी : आईजी

Thu, 06 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग में भाग जाते हैं अपराधी : आईजी
मंझनपुर। पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बुधवार को थानेदारों के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा की। आईजी ने कहा वाहन चेकिंग में अपराधी भाग जाते हैं और शरीफ आदमी परेशान हो जाता है।
विज्ञापन


आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग की जाए। बैरिकेडिंग स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस लगाई जाए। इससे अपराधी भाग नहीं पाएगा। जिला स्तर पर चिन्हित टॉप-15 अपराधियों की मानीटरिंग सीओ और थानेदार करेंगे। थाना स्तर पर भी टॉप-19 अपराधी चिन्हित करके नजर रखी जाए। पुलिस रूट मार्च करे, लेकिन मार्च करते वक्त वाहन व संदिग्धों की भी जांच की जाए। थाने में फरियादियों के साथ पुलिस का व्यवहार दोस्ताना होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के लिए थानेदारों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सदर एसएन पाठक, सीओ रामवीर सिंह, सीओ चायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले के थानेदारों की कार्यशैली पर भी आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि थानेदार शराब और गांजा पकड़ने की कार्रवाई करके वाहवाही लूटती है। यह बात सही नहीं है, थानेदार को हर महीने एक बढ़िया गुडवर्क करना चाहिए। पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने कहा अपराधियों की धरपकड़ अभियान में किसी तरह की कोताही नहीं की जाएगी। कोई गुंडा या अपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। जमानत पर छूटे जिन अपराधियों की गतिविधि ठीक नहीं है उनकी बेल रिजेक्ट कराने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed