{"_id":"5b71d89842c7923d2820d04f","slug":"101534187672-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब खाने को लेकर आश्रम पद्धति विद्यालय में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब खाने को लेकर आश्रम पद्धति विद्यालय में बवाल
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी (कौशाम्बी)। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय शेषा में सोमवार सुबह भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से नाराज छात्रों ने जमकर बवाल किया। स्कूल में तोड़फोड़ कर रहे छात्रों को समझाने पहुंचे प्रिंसिपल व वरिष्ठ लिपिक को भी पीटा गया। हंगामे की सूचना पर करारी पुलिस मौके पर पहुंची और अफसरों तक छात्रों की बात पहुंचाने का आश्वासन देकर गुस्सा शांत कराया।
सोमवार की सुबह नौ बजे छात्रों को मेस में खाने के लिए बुलाया गया। आरोप है खाने की गुणवत्ता सही नहीं थी। इसे लेकर छात्र प्रिंसिपल ऑफिस तक आ गए व तोड़फोड़ करने लगे। प्रिंसिपल रामसुख भारती और वरिष्ठ लिपिक महेश कुमार ने छात्रों को समझाना चाहा तो छात्रों ने दोनों को पीट दिया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इंस्पेक्टर करारी अर्जुन सिंह फोर्स के साथ स्कूल पहुंचे। छात्रों ने इंस्पेक्टर को बताया कि उन्हें किताबें नहीं दी गई हैं। काफी दिनों से गुणवत्ता विहीन भोजन दिया जाता है। शिकायत के बाद भी स्कूल के स्टाफ ने गुणवत्ता में सुधार नहीं कराया। स्कूल परिसर की साफ-सफाई नहीं कराई जा रही। रात भर मच्छर सोने नहीं दे रहे हैं।
बच्चों को स्कूल की तरफ से मच्छरदानी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मान मनौव्वल के बाद छात्रों को शांत कराया। वहीं प्रिंसिपल रामसुख भारतीय ने बताया कि उन्होंने इन दिनों बच्चों की पढ़ाई सख्त कर दी है। यह बात बच्चों को अखर रही है। खाने का बहाना बनाकर स्कूल में तोड़फोड़ व मारपीट की गई है। इंस्पेटर ने बताया छात्रों ने उनसे जो शिकायत दर्ज कराई है उसे समाज कल्याण विभाग को पहुंचा दी जाएगी। इसी आश्वासन के बाद छात्र माने और दोपहर 12 बजे अपनी-अपनी क्लास में चले गए। प्रिंसिपल की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।