{"_id":"5b5f5fa24f1c1b466d8b7cdf","slug":"101532977058-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर लाखों की भूमि का कराया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर लाखों की भूमि का कराया बैनामा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के बारातफारीक गांव की एक महिला की भूमि का जालसाजों ने धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया। अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारातफारीक निवासी रानी देवी पत्नी सुल्लन ने बताया कि गांव में उसकी भूमि खाली पड़ी हुई है। पांच अक्तूबर 2012 को पड़ोसी संतोष कुमार, रामलाल व संतरा देवी आदि ने जालसाजी करके जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। भू-स्वामिनी को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता के मुताबिक शिकायत तभी उसने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और कोतवाली पुलिस से की थी। आरोप है कि अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। छह साल तक उसे दौड़ाया गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के आदेश पर रविवार शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।