फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बाइक और नकदी के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला

बाइक और नकदी के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला

Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाइक और नकदी के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला
चायल। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये नकद नहीं मिलने से नाराज ससुरालियों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पर पूरामुफ्ती पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली के रसूलाबाद कोइलहा निवासी शिवचरन ने अपनी बेटी संगीता की शादी जून 2011 में करछना (इलाहाबाद) कोतवाली अंर्तगत कालू का पूरा निवासी राजेश कुमार के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के मुताबित शिवचरन ने दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले बाइक और 50 हजार रुपये नकद की मांग करके विवाहिता को काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन


विवाहिता के तीन साल का बेटा भी है। आरोप है की ससुराल वाले विवाहिता को पीटने के बाद पूरामुफ्ती में लाकर छोड़ गए। विवाहिता ने अपने मायके में जानकारी दी तो वह लोग दंग रह गए। सुलह की बात नहीं बनने पर विवाहिता ने अपने बेटे संग गुरुवार को तहरीर दी। पुलिस ने पति राजेश, ससुर जीतलाल, सास लखियाई, देवर शिवबाबू, नंद पूजा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed