{"_id":"5b0863644f1c1b886e8b4a65","slug":"101527276388-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप के लिए खोदे गए गड्डे में डूबकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप के लिए खोदे गए गड्डे में डूबकर बच्चे की मौत
Updated Sat, 26 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी थाने के गौसपुर कटहुला गांव में गुरुवार की शाम सरकारी हैंडपंप के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गौसपुर कटहुला निवासी राजू खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। गुरुवार को वह किसी काम से इलाहाबाद गया था। शाम को घर लौटने पर तीन बेटों में सबसे छोटा अंश (7) पिता से लिपटकर टॉफी की जिद करने लगा। इस पर राजू ने उसे पांच रुपये देकर मोहल्ले की दुकान से टॉफी लाने के लिए भेज दिया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने को परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद घर के समीप ही सरकारी हैंडपंप के लिए खोदे गए गड्ढे में उसकी चप्पल उतराती दिखी। लोगों ने नीचे उतर कर देखा तो अंदर अंश की लाश मिली। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। शुक्रवार की सुबह घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।