{"_id":"5a4fcd044f1c1b5c248b68a3","slug":"101515179268-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा वासियों को न्यूनतम दर पर मिलेगा आरओ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बा वासियों को न्यूनतम दर पर मिलेगा आरओ का पानी
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कस्बावासियों को सस्ती दर पर मिलेगा आरओ का पानी
नगर पंचायत की पहली बैठक में तैयार हुआ विकास का खाका
बैठक में पांच करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मूहर
सरायअकिल (ब्यूरो)। नगर पंचायत सरायअकिल की पहली बैठक गुरुवार को स्थानीय कार्यालय में हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिवदानी व संचालन ईओ लालजी यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय गुप्ता रहे। पहली बैठक में नगर के विकास के लिए पांच करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
बैठक की शुरुआत नगर पंचायत के सभासदों से विकास कार्यों का प्रस्ताव लेने से शुरू किया गया। सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में नाली, इंटरलॉकिंग सहित विकास के विभिन्न पहलू पर प्रस्ताव दिए। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने खुलासा किया कि जल्द ही कस्बाइयों को आरओ का पानी न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से प्लांट लगवाया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा कस्बे में खेल का मैदान, तालाबों का सौंदर्यीकरण, चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। कस्बे में आने-जाने वालों की समस्या के मद्देनजर सार्वजनिक शौचालय निर्माण का भी प्रस्ताव शामिल किया गया है। प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ के धन को मंजूरी दी गई। पहली बैठक में सभासद सरोज देवी, मायादीन, मो. रिजवान, अशोक कुमार, रश्मि अग्रहरि, भोला सिंह, रामबहादुर जायसवाल, सीमा, मो. अच्छन, प्रियंका केसरवानी, अनूप सिंह, राधा तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेखपाल की पैमाइश में नहीं मिला अतिक्रमण, सौंपी रिपोर्ट
पइंसा (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के मोहम्मदपुर अनेठा निवासी संतोष कुमार मिश्र ने सप्ताह भर पहले एसडीएम सिराथू शिवनारायण सिंह से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि गाव स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की भूमि पर ग्रामीण मवेशी बांध कर कब्जा कर रहे हैं। इसके अलावा विद्यालय की भूमि को गांव के बच्चे खेल का मैदान बना रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच के लिए शुक्रवार को हलका लेखपाल रामेश्वर प्रसाद के साथ टीम भेजकर पैमाइश कराया। पैमाइश के दौरान टीम को विद्यालय की भूमि पर कहीं अतिक्रमण नहीं मिला। मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
एसडीबीएसपी के कार्यकर्ताओं ने की बैठक
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल ब्लॉक के बेरुआ चौराहे पर शुक्रवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने की। इस मौके पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। बगैर जनाधार के इस लोकतंत्र में हिस्सेदारी कर पाना संभव नहीं है। बैठक में सत्येंद्र, अरविंद कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, रामभवन, धारा, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।