{"_id":"5a3c05cf4f1c1bce6d8b561e","slug":"101513883087-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड व शीतलहर को लेकर संजीदा हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड व शीतलहर को लेकर संजीदा हुए डीएम
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड व शीतलहर को लेकर संजीदा हुए डीएम
सुविधाओं से लैस हो रैन बसेरे, कस्बों व गांवों में अलाव जलवाने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर । डीएम मनीष कुमार वर्मा ठंड व शीतलहर को लेकर संजीदा हो गए हैं। गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड को देख उन्होंने मातहतों के साथ कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में बैठक की। निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर नहीं होना चाहिए। प्रत्येक कस्बे में रैन बसेरा बनवाकर प्रकाश, पानी, शौचालय व गर्म बिस्तर का इंतजाम कराया जाए। इसके अलावा कस्बे व गांवों में जरूरत वाले स्थानों पर हर हाल में अलाव जलवाएं।
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में डीएम ने बैठक लेते हुए एसडीएम व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया कि नगर पंचायतों में बने हुए रैन बसेरों को व्यवस्थित करते हुए वहां बिजली, पानी, शौचालय, बिस्तर का इंतजाम कराएं। नगर पंचायत अधिकारी कस्बे में बने रैन बसेरे का प्रचार-प्रसार कराएं और निराश्रितों को उसमें रात्रि विश्राम के लिए प्रेरित करें। कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे नहीं सोना चाहिए। उन्होंने एसडीएम, बीडीओ व ईओ रात्रि भ्रमण कर इस पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जहां स्थाई रैन बसेरे का इंतजाम नहीं है वहां पर तत्काल रैन बसेरा बनाते हुए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएं। ठंड व शीतलहर से कोई भी मौत हुई तो संबंधित जिम्मेदार पर कार्रवाई तय है। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ डीके दोहरे, परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्र, तीनों एसडीएम व सातों नगर पंचायतों के ईओ मौजूद रहे।
----------
इन स्थानों पर होगी अलाव की व्यवस्था
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम, ईओ व विकास महकमे के अफसरों के ठंड व शीतलहर की बैठक में अलाव जलवाने के लिए स्थान का चिन्हांकन किया है। उन्होंने सदर तहसील के पश्चिम शरीरा चौराहा, पूरब शरीरा चौराहा, अषाढ़ा, म्योहर, महेवा, कनैली, समदा, ओसा चौराहे अलाव जलाने का फरमान जारी किया है। इसी तरह सिराथू तहसील के करनपुर सौरई, शमसाबाद, जमालरोड, सिराथू, सैनी बस स्टाफ, कैमा, अनेठा मोड़, मोहम्मदपुर पइंसा, उदिहिन बुजुर्ग, देवीगंज चौराहा कुबरी घाट, शीतला धाम, कालेश्वर घाट व नगर पंचायत अजुहा के आठ स्थानों का चिन्हांकन किया है। चायल तहसील के पूरामुफ्ती तिराहा, चायल खास, तिल्हापुर मोड़, बेनीराम कटरा, सरायअकिल के फीकराबाद व करन चौराहा, पुरखास, नेवादा ब्लॉक पर अलाव जलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
निराश्रितों को वितरित कराएं कंबल
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तीनो एसडीएम को कंबल वितरण शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अब तक तैयार सूची के मुताबिक निराश्रितों को कंबल वितरित करने का निर्देश दिया। हिदायत दिया कि नगर पंचायत व तहसील का कोई भी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर निराश्रितों पर नजर रखेगा। हर हाल में गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन हजार कंबल उपलब्ध हैं। सूची में निराश्रितों की संख्या बढ़ने के बाद उनके स्तर से और कंबल का इंतजाम किया जाएगा।