फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   101 crore loan sanction letter given to 4592 beneficiaries

4592 लाभार्थियों को दिया गया 101 करोड़ का ऋण स्वीकृति पत्र

Thu, 12 Aug 2021 07:29 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Aug 2021 07:29 PM IST
सार

डीएम ने कहा कि नवंबर 2021 तक लक्ष्य के अनुरूप ऋण आवेदन पत्रों को निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
101 crore loan sanction letter given to 4592 beneficiaries
101 crore loan sanction letter given to 4592 beneficiaries - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बुधवार को मेगा क्रेडिट कैंप (वृहद ऋण मेला) आयोजित हुआ। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, स्वयं सहायता समूह, ओडी-ओपी, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि के 4592 लाभार्थियों को कुल 101 करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र दिए गए।
विज्ञापन


वृहद ऋण मेला को संबोधित करते हुए डीएम सुजीत कुमार ने विभिन्न विभागों के अफसरों को लंबित ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नवंबर 2021 तक लक्ष्य के अनुरूप ऋण आवेदन पत्रों को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों को विशेष ध्यान देते हुए समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि लाभार्थी द्वारा लगाए गए छोटे प्लांट से 4-5 लोगों को रोजगार के साथ उस क्षेत्र का विकास भी हो जाता है। मेगा क्रेडिट कैंप में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत ममता पांडेय को तीन लाख रुपये का ऋण स्वीकृत पत्र तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत गीता देवी, बबिता सिंह, रूबी देवी, गुफरान, विपिन कुमार एवं हरिलाल को 10-10 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र एवं बृजमोहन को पांच लाख का ऋण सवीकृति पत्र, अखिलेश वर्मा को छह लाख का ऋण स्वीकृति पत्र एवं दुर्गेश कुमार मिश्र को दो लाख रुपये का ऋ़ण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सिराथू में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण
डीएम सुजीत कुमार बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचे। जहां पर उन्होंने नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने उपस्थित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से पूछताछ की। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट के कार्य को निर्धारित समय पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कार्य में किसी भी तरह से ढ़िलाई न बरती जाए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed