{"_id":"5856dc564f1c1be10ac061f9","slug":"100-dial","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाकी से दूर नहीं भाग सकेंगे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खाकी से दूर नहीं भाग सकेंगे अपराधी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो अब वह पुलिस से दूर नहीं भाग सकेगा। पुलिस का मैप घटनास्थल के साथ अपराधियों का भी लोकेशन बताएगा। 100 डायल पर सूचना मिलते ही पुलिस दो से पांच मिनट में घटना स्थल पर पहुंचेगी। एक क्लिक करते ही जीपीआरएस घटना का प्वाइंट बताएगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को चोर-सिपाही का खेल नहीं खेलना पडे़गा। यह योजना जिले में सोमवार से शुरू हो रही है।
पुलिस और अपराधियों के बीच चल रहे लुका-छिपी के खेल का खात्मा करने के लिए 100 डॉयल को अमली जामा पहनाया जा रहा है। कौशाम्बी में अपराधियों की धर पकड़ के लिए 13 बोलेरो और सात इनोवा गाड़ी पुलिस को मुहैया कराई गई है। एक इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर, 58 हेड कांस्टेबल, 58 कांस्टेबल, 44 चालक 100 डायल के लिए तैनात किए गए है। इससे पहले खाकी ने मैप तैयार किया इसमे करीब ढाई हाजर प्वाइंट चिन्हित किए गए है। घटना की जानकारी मिलते ही प्वाइंट पर तैनात पुलिस के जवान दो से पांच मिनट के भीतर फौरन घटनास्थल पर पहुंचेंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी किस ओर भागे हैं पुलिस का मैप अपराधी के लोकेशन की भी जानकारी पुलिस को देगा।
सभी वाहनों में होगा मास्टर कार्ड
100 डायल के सभी वाहनों में एक मास्टर कार्ड होगा। जो चालक के पास रहेगा। इस कार्ड से चालक इंडेन आयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के किसी भी पंप पर कार्ड दिखाकर तेल ले सकता है। उसे डीजल या फिर पेट्रोल लेने के लिए किसी की अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। गाड़ी का मीटर और मैप तेल का खर्च बताएगा।
विज्ञापन
किसी भी वाहन का नहीं चिन्हित होगा क्षेत्र
100 डॉयल में लगे वाहनों का कोई भी क्षेत्र नहीं होगा। मंझनपुर की सरहद में यदि कोई भी घटना होती है तो है तो कोखराज इलाके के नजदीकी चेक प्वाइंट पर खड़ी गाडी फौरन घटना स्थल पर पहुंचेगी। अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाए जाने के लिए सभी को फ्री रखा गया है जो भी घटनास्थल के नजदीकी होगा वह फौरन पहुंचेगा।
आठ-आठ घंटे की होगी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशिक्षित किए गए पुलिस कर्मी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। इसके लिए ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। जिसके आधार पर प्रशिक्षित कर्मियों को ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। 100 डायल के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने संबधित जिम्मेदारों को निर्देश जारी कर दिया है।
डीसीआर में होगा 100 डॉयल का कंट्रोल रूम
पुलिस लाइंस स्थित पुलिस के कंट्रोल रूम में 100 डॉयल का भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से गूगल के जरिए तैयार मैप से पुलिस के वाहनों के साथ चेक प्वाइंट पर नजर रखी जाएगी। दो पुलिस के जवान गतिविधियों की निगहबानी करेंगे। ड्यूटी में लापरवाही न हो इसके लिए जिम्मेदारों को हिदायत दी जा चुकी है।
कौशाम्बी में आज होगा 100 डॉयल का शुभारंभ
कौशाम्बी में सोमवार को 100 डायल का शुभारंभ पुलिस लाइंस कंट्रोल रूम से किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने बताया कि यहां से सभी पुलिस के वाहनों को उनके कार्य क्षेत्र के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।