{"_id":"6a679a1793600532af077851","slug":"youth-dies-fir-registered-against-driver-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151294-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: युवक की मौत, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: युवक की मौत, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में 23 जुलाई को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मेहरी नगला निवासी गीता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पति देवेंद्र 23 जुलाई की शाम बाइक पर सवार होकर गांव से धर्मपुर जा रहे थे। शाम 5:50 बजे जब वह कादरगंज-गंजडुंडवारा मार्ग पर नगला खंडारी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी गंजडुंडवारा की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में उसकी पत्नी गीता ने 26 जुलाई को थाना सिकंदरपुर वैश्य पहुंचकर बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद