{"_id":"6ad50be2683086bb3f05c9fd","slug":"young-runners-showcased-their-mettle-at-the-childrens-sports-competition-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155799-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नन्हे धावकों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नन्हे धावकों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
फोटो 41 पटियाली की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। विभाग
कासगंज। पटियाली की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शनिवार को पीएम श्री विद्यालय रमपुरा में नन्हे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर की 50 और 100 मीटर दौड़ में अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की 400 और 600 मीटर दौड़ में परतापुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसमें दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक दौड़ में नगला लक्ष्मण के वंश प्रथम रहे जबकि बालिका वर्ग में प्यारमपुर की राखी ने बाजी मारी।
100 मीटर बालिका दौड़ में रमपुरा की छाया और बालक वर्ग में रमपुरा के भारत ने पहला स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की 400 मीटर बालिका दौड़ में परतापुर की जानवी और बालक वर्ग में दीपांशु प्रथम रहे।
विज्ञापन
600 मीटर बालिका दौड़ में भी जानवी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में परतापुर के प्रश ने बाजी मारी। आयोजन में ब्लॉक पीटीआई अजय यादव, प्रदीप यादव, वीरपाल सिंह, दलपति सिंह, यशवीर सिंह, अर्चना राठौर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।