फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man made reel by lying on bier near police barrier In Kasganj police have arrested him

UP News: चौराहे पर पुलिस बैरियर के पास सजाई अर्थी, कफन ओढ़कर बनाई रील; अब पुलिस ने धरा तो उतर गया सारा भूत

Sun, 15 Sep 2024 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

चौराहे पर पुलिस बैरियर के पास अर्थी सजाई। फिर इस पर कफन ओढ़कर लेटा और रील बनाई। लोग तमाशबीन होकर देखते रहे। अब पुलिस ने धरा तो रील का सारा भूत उतर गया। 

विज्ञापन
young man made reel by lying on bier near police barrier In Kasganj police have arrested him
पुलिस बैरियर के पास सजाई अर्थी, कफन ओढ़कर बनाई रील - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रील का भूत युवाओं पर इस कदर सवार है कि वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। ऐसा ही दृश्य कुछ रविवार को यहां पर दिखा। जह एक युवक रील बनाने के लिए अर्थी पर लेट गया। लोगों ने देखा तो परेशान हो गए। लेकिन, हकीकत पता चलने पर चिंता जाहिर की।   

विज्ञापन


मामला शहर के राज कोल्ड स्टोरेज तिराहे का है। यहां एक युवक पुलिस बैरियर लगाकर अर्थी पर लेट गया। इसके बाद रील बनाई। युवक जमीन पर मैट बिछाकर लेट गया। कफन ओढ़ लिया। उसने अपनी नाक में भी रुई भी लगाई थी। 

विज्ञापन

इस नजारे के कई लोग गवाह भी रहे। वह युवक की हरकत को देखते रहे। युवक ने रील बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड की। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने रील बनाने वाले युवक मुकेश निवासी बिलराम गेट को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक के रील बनाने का मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। सीओ सदर विजय राणा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो करीब तीन-चार दिन पहले बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed