फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Turned a skill into a weapon; built a business through sheer effort.

Kasganj News: हुनर बना हथियार, प्रयासों से खड़ा किया कारोबार

Sun, 13 Sep 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Turned a skill into a weapon; built a business through sheer effort.
फोटो 01 कासगंज फोटो नि​धि। स्रोत: संवाद
कासगंज। नौकरी की तलाश और इंतजार की राह छोड़कर जिले की महिलाएं अब अपने हुनर को ही रोजगार में बदल रही हैं। ब्यूटी, मेहंदी, बुटिक और छोटे कारोबार महिलाओं के लिए स्वरोजगार के बेहतर विकल्प बन रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की निधि ने ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लेकर अपना काम शुरू किया। नियति कुशवाह मेहंदी के हुनर से कमाई कर रही हैं। शिवांगी काबरा ने बुटिक के जरिए कपड़ों और डिजाइनिंग को कारोबार बनाया है।
विज्ञापन

टीना माहेश्वरी ने कॉस्मेटिक की दुकान शुरू करने के बाद देव प्रतिमाओं की पोशाक और सजावट का सामान भी बिक्री में जोड़ लिया। इन महिलाओं की कहानी बताती है कि रोजगार के लिए हमेशा बड़े संस्थान या नौकरी जरूरी नहीं, हुनर और उसे काम में बदलने का हौसला भी काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

महिलाओं की जुबानी
निधि, ब्यूटीशियन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद काम शुरू किया तो शुरुआती दौर में दिक्कतें आईं। धीरे-धीरे ग्राहक बढ़े और अब साल में करीब पांच लाख रुपये तक आय हो जाती है।


शिवांगी काबरा, बुटिक संचालिका के अनुसार, करीब चार साल पहले काम शुरू किया था। शुरुआत में ग्राहक कम थे लेकिन मेहनत से पहचान बनी और अब कारोबार अच्छी तरह चल रहा है।

नियति कुशवाह, मेहंदी कारीगर बताती हैं कि मेहंदी अब अच्छी आय का जरिया बन गई है। तीज-त्योहार और शादी के सीजन में काम बढ़ जाता है।

टीना माहेश्वरी, कारोबारी के अनुसार, दो साल पहले कॉस्मेटिक की दुकान शुरू की थी। अब देव प्रतिमाओं की पोशाक और सजावट का सामान भी रखने से कारोबार का दायरा बढ़ा है।

फोटो 01 कासगंज फोटो निधि। स्रोत: संवाद

फोटो 01 कासगंज फोटो निधि। स्रोत: संवाद

फोटो 01 कासगंज फोटो निधि। स्रोत: संवाद

फोटो 01 कासगंज फोटो निधि। स्रोत: संवाद

फोटो 01 कासगंज फोटो निधि। स्रोत: संवाद

फोटो 01 कासगंज फोटो निधि। स्रोत: संवाद

फोटो 01 कासगंज फोटो निधि। स्रोत: संवाद

फोटो 01 कासगंज फोटो निधि। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed