फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   'Free Education from Plunder' march postponed; to be held on the 16th.

Kasganj News: शिक्षा को लूट से मुक्त करो मार्च स्थगित, 16 को होगा

Sun, 13 Sep 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
'Free Education from Plunder' march postponed; to be held on the 16th.
फोटो 40 कासगंज के सोरों गेट क्षेत्र में शिक्षा को लूट से मुक्त करो-जन अधिकार मार्च को बेरीकेडिं - फोटो : ट्रामा सेंटर में भागते ई- रिक्शा चालक को पकड़ते लोग। संवाद
कासगंज। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अभिभावकों के अधिकारों की मांग को लेकर रविवार को प्रस्तावित ‘शिक्षा को लूट से मुक्त करो-जन अधिकार मार्च’ में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के लागू होने के कारण नहीं निकल सका। भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती के बीच प्रशासन की अनुमति न मिलने पर आयोजकों ने टकराव से बचते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया और अब यह मार्च 16 सितंबर को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

शहर में धारा 163 लागू होने की जानकारी रविवार सुबह करीब 11 बजे मिलने पर पुलिस ने केवल चार लोगों को आगे जाने की अनुमति दी। आंदोलन के संयोजक हरवीर सिंह भारती ने कहा कि प्रशासन ने मार्च रोका है लेकिन अभिभावकों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन का उद्देश्य टकराव नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

अब धारा हटने के बाद 16 सितंबर को दोबारा मार्च निकाला जाएगा जिसमें 100 प्रतिशत एनसीईआरटी लागू करने, अनधिकृत शुल्क पर रोक, फीस में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी पालन की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रस्तावित मार्च को विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डीपी यादव और अपना अधिकार किसान यूनियन के अध्यक्ष अनार सिंह वर्मा अपनी टीमों के साथ समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान सत्यवीर सिंह टाइगर, शिवकुमार हमदर्द, महेंद्र सिंह, रनवीर राजपूत और अमित चौहान सहित बड़ी संख्या में नागरिक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed