{"_id":"68598757abbf0be8270a1485","slug":"young-man-died-due-to-drowning-while-bathing-in-swimming-pool-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्विमिंग पूल में नहाते समय डूबा युवक...भाई ने शोर मचाया, नहीं बच सकी जान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्विमिंग पूल में नहाते समय डूबा युवक...भाई ने शोर मचाया, नहीं बच सकी जान; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 23 Jun 2025 10:27 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:27 PM IST
सार
भाई को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूल के आसपास मौजूद लोगों ने अमित को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन अमित की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के धान मील रोड स्थित एक निजी स्विमिंग पूल में सोमवार शाम नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला नाथूराम गली खेड़िया निवासी अमित कुमार (30) सोमवार को धान मील रोड पर ईदगाह के पीछे स्थित निजी स्विमिंग पूल में नहाने के लिए छोटे भाई सुमित व दोस्तों के साथ गए थे। नहाते समय वह गहराई में चले गए और डूबने लगे।
सुमित ने भाई को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूल के आसपास मौजूद लोगों ने अमित को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। जैसे-तैसे अमित को पूल से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वह बेसुध हो चुके थे।

सुमित और दूसरे युवक उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अमित को जिला अस्पताल ले जाने को कह दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर पूछताछ की। स्विमिंग पूल संचालक का नाम जुबैर बताया जा रहा है।
स्विमिंग पूल रजिस्टर्ड है या नहीं, मौके पर कोई ट्रेनर मौजूद था या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
स्विमिंग पूल रजिस्टर्ड है या नहीं, मौके पर कोई ट्रेनर मौजूद था या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।