{"_id":"6a8c8e1c6ef7d8ec51011773","slug":"woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152700-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो35मृतक किताबश्री का फाइल फोटो।
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नदरई-मिरहची मार्ग पर तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल महिला की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी किताब श्री (50) पत्नी गंगा सिंह शनिवार दोपहर अपने छोटे बेटे 18 वर्षीय दीपेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर बहन राजबेटी के घर ब्राहिमपुर आई थीं।
वहां से लौटते समय कासगंज-मिरहची बॉर्डर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे दोनों मां-बेटे घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने किताब श्री को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन ने उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।