{"_id":"6929ed5f1c9d9cecfe01cae7","slug":"woman-duped-of-rs-244-lakh-on-false-promise-of-winning-online-game-kasganj-news-c-175-1-kas1003-140127-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ऑनलाइन गेम में जीत का झांसा देकर महिला से 2.44 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ऑनलाइन गेम में जीत का झांसा देकर महिला से 2.44 लाख रुपये की ठगी
Sat, 29 Nov 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। मोहल्ला जय-जयराम की रहने वाली महिला से ऑनलाइन गेम में जीत का लालच देकर 2.44 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। महिला ने साइबर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मोहल्ला जय-जयराम सिटी रोड निवासी भारती कुमारी ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने जूपी नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लूडो गेम खेला था। इसके बाद अज्ञात मोबाइल नंबरों से उनके वाट्सएप पर संदेश आए कि उन्होंने 4 लाख रुपये और एक डायमंड रिंग जीती है, जो उनके पते पर भेजी जा रही है। ठगों ने नया झांसा देकर कहा कि उनका पार्सल मुंबई पोर्ट पर कस्टम विभाग ने रोक लिया है और उसे छुड़ाने के लिए उन्हें रकम देनी होगी। रकम न देने पर सीबीआई भेजकर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी गई। लगातार धमकियों से डर कर उन्होंने अपने जेवर गिरवी रखे और कुछ रुपये देवर के खाते से लेकर विभिन्न खातों में कुल 2.44 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर थाना प्रभारी रामकेश राजपूत ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 D और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) और 318(4) में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।