फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Delhi

Kasganj News: दिल्ली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 29 Nov 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 29 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Delhi
फोटो08मृतक सरिता का फाइल फोटो। - फोटो : सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
कासगंज। दिल्ली में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को गांव पहुंचा। महिला के भाई ने बहनोई पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहावर के गांव कनोई निवासी सोनवीर पुत्र लालाराम ने शुक्रवार सुबह करीब 7:25 बजे 112 नंबर पर सूचना दी कि उसकी बहन सरिता (26) पत्नी हुकुम सिंह निवासी कुंवरपुर थाना सोरों की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर सोरोंजी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की पड़ताल की गई तो चला कि सरिता अपने पति के साथ दिल्ली के चंद्र विहार में मुल्ला कॉलोनी गली नंबर 2 थाना गाजीपुर क्षेत्र में रहती थी। हुकुम सिंह वहीं मजदूरी करता है। ससुरालीजनों के अनुसार, 27 नवंबर को सरिता की तबीयत खराब हो गई। दिल्ली में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव अंतिम संस्कार के लिए गांव कुंवरपुर लाया गया। उसका शव पहुंचते ही भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। करीब छह वर्ष पूर्व सरिता की शादी हुकुम सिंह से हुई थी। उसके दो बच्चे बेटा विशाल (5) और बेटी अनुष्का (3) हैं। भाई सोनवीर का आरोप है कि सरिता की हत्या उसके पति ने गला दबाकर की है।
विज्ञापन

सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि घटना का स्थान दिल्ली है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दिल्ली पुलिस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed