फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Wild boar enters house and attacks old man, referred

Kasganj News: जंगली सुअर ने घर में घुसकर वृद्ध पर किया हमला, रेफर

Mon, 11 May 2026 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Wild boar enters house and attacks old man, referred
फोटो15ढोलना के गांव गढ़ी हरनाठेर में सुअर के हमले से घायल हुआ वृद्ध ।संवाद
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हरनाठेर में सोमवार दोपहर एक जंगली सुअर ने घर में घुसकर वृद्ध पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उन्हें रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुअर को रेस्क्यू कर टीम ने पकड़ लिया, जिसे बाद में जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन


गांव गढ़ी हरनाठेर निवासी डॉ. दमनेश चंद उपाध्याय (80) पुत्र गंगासहाय सोमवार की दोपहर 2 बजे घर पर लेटे हुए थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर अचानक घर में दाखिल हुआ और उन पर हमला बोल दिया। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी महिला लक्ष्मी मौके पर पहुंची और शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन

महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी सोनू गुप्ता व अन्य ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। सोनू ने बताया कि जब उन्होंने वृद्ध को बचाने का प्रयास किया तो वन्य जीव ने उन पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलने पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुअर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। उधर, लहूलुहान हालत में परिजन वृद्ध को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
ढोलना कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि सुअर के हमले में एक वृद्ध घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में जंगली जानवर के इस तरह घर में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

------------------------
दीवार पर चढ़कर फेंका जाल
कासगंज। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दीवार पर चढ़कर सुअर को पकड़ने के लिए जाल फेंका। फिर दूसरी ओर से शोर मचाकर उसे जाल की ओर भेजा। इससे वह जंगल में फंस गया। इसके बाद टीम ने जाल की मदद से उसे मौके से सुरक्षित बाहर निकाला। संवाद
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed