फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers face inconvenience due to the lack of a bus stop for state transport buses on the Badaun-Ganjdundwara route.

Kasganj News: बदायूं-गंजडुंडवारा मार्ग पर रोडवेज बसों का ठहराव न होने से ग्रामीण परेशान

Tue, 20 Oct 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers face inconvenience due to the lack of a bus stop for state transport buses on the Badaun-Ganjdundwara route.
फोटो 08 - भारत। स्रोत : संवाद - फोटो : 1
कासगंज/गंजडुंडवारा। बदायूं-गंजडुंडवारा मार्ग पर रोडवेज बसों के निर्धारित स्टैंड पर न रुकने से ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्री सड़क किनारे घंटों बसों का इंतजार करते रहते हैं लेकिन बसें बिना ठहरे निकल जाती हैं।
विज्ञापन

मजबूरी में लोगों को महंगे ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करना पड़ता है। शनिवार सुबह बदायूं से गंजडुंडवारा जा रही रोडवेज बस (यूपी 77 जेएन 2126) सिकंदरपुर वैश्य से बिना रुके गुजर गई जबकि अमर सिंह अन्य यात्रियों के साथ उसका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी तरह बरी बगवास में महमूदपुर निवासी रामेश्वर को भी बस नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोडवेज संचालन का लाभ निर्धारित ठहराव न मिलने के कारण नहीं मिल पा रहा है, जिससे डग्गेमार वाहनों पर निर्भरता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर मंगलवार को कुछ यात्रियों ने परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बदायूं-गंजडुंडवारा मार्ग पर रोडवेज बसों का निर्धारित स्टैंडों पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

मांग करने वाले प्रमुख ग्रामीणों में प्रधान जसवीर, सरवन, आमोद, राकेश सिंह, बीके यादव, असलम खान, वीरेंद्र सक्सेना, जितेंद्र कुमार और अवधेश मिश्रा शामिल हैं।

फोटो 08 - भारत। स्रोत : संवाद

फोटो 08 - भारत। स्रोत : संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed