फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The GRP found the girl lost in the crowd in 30 minutes.

Kasganj News: भीड़ में गुम बच्ची को जीआरपी ने 30 मिनट में तलाशा

Tue, 20 Oct 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। साकार विश्व हरि भोलेबाबा के सत्संग से लौट रहे परिवार की तीन वर्षीय बच्ची कासगंज रेलवे स्टेशन पर भीड़ में बिछड़ गई। सूचना मिलते ही जीआरपी ने 30 मिनट में उसे सकुशल तलाश कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे कुसमलता पत्नी नन्हेलाल निवासी गांव किशनपुर, थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत ने प्लेटफाॅर्म संख्या चार-पांच पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी कर्मियों को बेटी के गुम होने की सूचना दी। वह अपनी सास मायादेवी और तीन वर्षीय बेटी के साथ पटियाली में सत्संग से लौटकर कासगंज-बरेली पैसेंजर से पीलीभीत जाने के लिए स्टेशन पहुंची थीं।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल के निर्देश पर तलाश शुरू की गई। 30 मिनट बाद बालिका प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर फुट ओवरब्रिज के पास सकुशल मिल गई। परिजन ने जीआरपी की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया। थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि बच्ची को परिजन को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed