{"_id":"6a99b578b777d73efb0dac35","slug":"vaccination-drive-intensified-at-the-district-hospital-32-beds-reserved-at-the-facility-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-153220-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिला अस्पताल में टीकाकरण अभियान तेज, अस्पताल में 32 बेड सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिला अस्पताल में टीकाकरण अभियान तेज, अस्पताल में 32 बेड सुरक्षित
विज्ञापन
फोटो 27 कासगंज जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों को भर्ती करने को बनाया वार्ड। स्राेत: संव
कासगंज। बदलते मौसम के मिजाज के साथ ही स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ने लगा है। पड़ोसी जनपद एटा में एक मौत के बाद संभावित खतरे को भांपते हुए कासगंज के जिला अस्पताल में सुरक्षा कवच यानी टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है, ताकि इस संक्रामक बीमारी के हमले को समय रहते नाकाम किया जा सके।
स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज में जुटे स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की सीधी जद में रहते हैं। इसके तहत सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को सुरक्षा का टीका लगाया जा रहा है। अब तक अस्पताल के 22 डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है ताकि वे बिना किसी भय के मरीजों की देखभाल कर सकें।
कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। इस जोखिम को कम करने के लिए सांस, मधुमेह, डायलिसिस और हृदय रोग से पीड़ित 20 हाई-रिस्क मरीजों को भी वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार, एच1एन1 वायरस हवा के जरिए तेजी से फैलने वाला श्वसन संक्रमण है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में वैक्सीन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में 32 बेड सुरक्षित किए गए हैं।