{"_id":"6a5910a5a5422bd1b90c173d","slug":"upset-over-being-scolded-by-family-members-a-teenager-ended-his-life-by-jumping-in-front-of-a-train-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150741-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: परिजन की डांट से नाराज किशोर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: परिजन की डांट से नाराज किशोर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
फोटो 18 - कासगंज के गांव नीवरी में किशोर की मौत के बारे में जानकारी करती पुलिस। स्रोत : संवाद
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के नींवरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक बेहद दुखद घटना घटी। परिजन की डांट से नाराज होकर एक किशोर (17) ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गमगीन परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
नींवरी गांव के रहने वाले चंद्रसेन के बेटे प्रशांत को सुबह परिवार के लोगों ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे परेशान होकर वह नाराज होकर घर से निकल गया और रेलवे लाइन की तरफ भागने लगा। परिजन ने जब उसे जाते देखा, तो वे उसे समझाने और रोकने के लिए उसके पीछे भी दौड़े।
उनके पहुंचने से पहले ही प्रशांत ने पोल संख्या 239/06-07 के पास आ रही फर्रुखाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रेन के गार्ड ने चालक को सूचना देकर गाड़ी रुकवाई और शव को परिजन को सौंप दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है।