फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Uproar at Sahawar CHC; allegation of newborn being swapped after delivery following claims it was a boy.

Kasganj News: सहावर सीएचसी में हंगामा, प्रसव के बाद लड़का बताकर नवजात बदलने का आरोप

Wed, 02 Sep 2026 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Sahawar CHC; allegation of newborn being swapped after delivery following claims it was a boy.
फोटो 28 - सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते परिजन। स्रोत : संवाद
सहावर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात शिशु को बदलने का मामला सामने आया है। बुधवार को आक्रोशित परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला झंडा निवासी साजिद की पत्नी समीना की सोमवार सुबह करीब 6 बजे सीएचसी में डिलीवरी हुई थी। समीना की ननद सायरा का आरोप है कि प्रसव के तुरंत बाद अस्पताल के हाउस कीपर ने उन्हें लड़का होने की जानकारी दी। इसके एवज में 1100 रुपये भी लिए।
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद परिजन को बाहर कर दिया गया और कुछ देर बाद नवजात को कपड़े में लपेटकर सौंप दिया गया। घर पहुंचने पर जब कपड़ा खोला गया तो उसमें लड़की निकली। बच्चा बदले जाने के अंदेशे पर भड़के परिजन बुधवार को सीएचसी पहुंचे और जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्स सावित्री ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि समीना के यहां शुरू से ही बेटी पैदा हुई थी। किसी को भी लड़का होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मशकूर आलम ने कहा कि निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है जिसके बाद जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed