{"_id":"6983b2a41979a5b3960cb427","slug":"up-board-the-intelligence-department-will-also-keep-a-close-watch-on-the-examinations-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143033-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा पर खुफिया विभाग की भी रहेगी कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा पर खुफिया विभाग की भी रहेगी कड़ी नजर
Thu, 05 Feb 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के दौरान इस बार खुफिया विभाग (इंटेलिजेंस यूनिट) को भी विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला संवेदनशील श्रेणी में शामिल होने के कारण हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर हाईस्कूल परीक्षा में 21,717 छात्र-छात्राएं जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 18,645 परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग, प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी को रोका जा सके। पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए कई स्तरों पर निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।
परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग सक्रिय रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी की जाएगी ताकि अफवाहों या गलत सूचनाओं को समय रहते रोका जा सके।
परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और उड़न दस्तों की तैनाती की जा रही है।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है।