{"_id":"6af9f04b3f73d8b47e0c27c0","slug":"rising-prices-of-brass-and-copper-have-sparked-concern-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-157143-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पीतल-तांबे के बढ़े दामों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पीतल-तांबे के बढ़े दामों ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
फोटो 01 कासगंज में बर्तन ख्ररीदते लोग। संवाद
कासगंज। देवोत्थान एकादशी से शुरू होने वाले सहालग के सीजन को लेकर बर्तन बाजारों में रौनक लौट आई है। शादी-विवाह की तैयारियों के बीच वधू पक्ष के लोग दान-पुण्य और नवदंपती की गृहस्थी के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, धातुओं के दाम आसमान छूने से ग्राहकों का बजट गड़बड़ा गया है।
शहर के बाजारों में इन दिनों डिनर सेट, प्रेशर कुकर, नॉन-स्टिक कड़ाही, थाली-गिलास सेट और इंडक्शन चूल्हों की मांग सबसे ज्यादा है। ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने से स्थानीय कारोबारियों के चेहरों पर उत्साह है।
बाजार में रौनक के बावजूद बढ़ती महंगाई ग्राहकों के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। वर्तमान में पीतल करीब 1000 रुपये, तांबा 1500 रुपये और स्टील लगभग 250 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
कारोबारी अजय हरकुट का कहना है कि शादियों में दान के लिए पीतल के बर्तनों की पारंपरिक मांग हमेशा रहती है लेकिन कीमतों में भारी तेजी से बिक्री प्रभावित हो रही है। विक्रेता ब्रजेंद्र के अनुसार, धातुओं के दाम बढ़ने से बर्तनों के दाम भी बढ़े हैं जिससे आम ग्राहकों की खरीद क्षमता पर सीधा असर पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक नजर में बर्तनों के दाम
प्रेशर कुकर (दो लीटर) : 1000 रुपये
नॉन स्टिक कड़ाही : 500 से 1500 रुपये
स्टील डिनर सेट : 2000 से 3500 रुपये
पचैड बर्तन सेट : 5000 रुपये तक
दरवाजा बर्तन सेट : 5000 रुपये तक