फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Uncontrolled pickup hits tree, crushing innocent child

Kasganj News: अनियंत्रित पिकअप मासूम को रौंदते हुए पेड़ से टकराई

Tue, 17 Feb 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup hits tree, crushing innocent child
फोटो 22 सहावर में एटा रोड पर अनियं​त्रित होकर पेड़ में घुसी पिकअप। स्रोत: संवाद
सहावर। एटा रोड स्थित राजा धर्म कांटे के पास सोमवार शाम एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से दुकान की ओर मुड़ गई। इस दौरान दुकान के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। वहीं पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी प्रमोद की एटा रोड पर राजा धर्म कांटे के पास अनाज की दुकान है। सोमवार की शाम उनका तीन वर्षीय पुत्र आदर्श दुकान के बाहर खेल रहा था। तभी सहावर से अमांपुर के गांव कछेला की ओर शादी का दहेज लेकर जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर उनकी दुकान की तरफ मुड़ गई और बच्चे को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि पिकअप के चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed