फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   UGC new rule: Protests erupted earlier in the day before the Supreme Court's decision.

यूजीसी नया नियम: सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पूर्व दिन में हुआ जमकर विरोध

Thu, 29 Jan 2026 10:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
UGC new rule: Protests erupted earlier in the day before the Supreme Court's decision.
फोटो27​कासगंज में यूजीसी बिल के विरोध में आक्रोश जताते अ​धिवक्ता। स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। जनपद न्यायालय में यूजीसी नए नियम के विरोध में अधिवक्ताओं ने दिन में आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने प्रयागराज में शंकराचार्य को स्नान से रोकने व उनका अपमान करने पर भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

यूजीसी नए नियम पर बृहस्पतिवार को सु्प्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। इससे पूर्व दिन में अधिवक्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता रूपकिशोर चांडक ने कहा नया नियम केवल राजनीतिक लाभ के लिए बनाया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि सरकार हिंदू हितों की बात करती है और हिंदुओं पर ही अत्याचार करती है। हिंदुओं के परम पूज्य शंकराचार्य का अपमान करती है उन्हें संगम तट पर स्नान भी नहीं करने दिया जाता। हिंदुत्व के रक्षक संतो को पुलिस से चोटी पड़कर पिटवाती है। यह सब कृत्य सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करते हैं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अग्रवाल, अरुण कुमार शर्मा, कासगंज बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता,पूर्व महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा, राकेश गुप्ता, मुनेश कुमार सिंह,अमित सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed