फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two youths died in road accidents in Kasganj Whereas four people including woman were seriously injured

Kasganj: सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल, युवक के सिर को कुचलते हुए निकल गया ट्रॉली का पहिया

Sun, 26 Feb 2023 09:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 09:06 PM IST
सार

कासगंज में रविवार की देर शाम अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

 

विज्ञापन
Two youths died in road accidents in Kasganj Whereas four people including woman were seriously injured
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हो गए। पहला हादसा पटियाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज मार्ग पर रविवार की शाम हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रॉली का पहिया युवक के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन

सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई

मौजूद लोगों ने बताया कि एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी दोदराम अपने भाई भरत सिंह व मां रामलली के साथ गंजडुंडवारा के खरपरा गांव जा रहा था। वह रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिर कुचलने से दोदराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, भारत सिंह और रामलली घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

कासगंज से गांव वापस लौट रहे थे

सड़क दुर्घटना की दूसरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के चाड़ी मार्ग पर नींवरी गांव के पास हुई। इस दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वीनेश (35) पुत्र भोलेशंकर निवासी ग्राम बहटा की मौत हो गई। वह कासगंज से गांव वापस लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों में हुई भिडंत, दो गंभीर

तीसरा हादसा पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग पर देर शाम हुआ। यहां बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ही बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया गया कि खूबेंद्र सिंह (28) निवासी हमीरपुर थाना सिढ़पुरा अपने गांव से पटियाली जा रहे थे। वहीं सुरेश पुत्र बृजभान निवासी बहादुर नगर पटियाली से सिढ़पुरा की ओर आ रहे थे। दोनों ही बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed