फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two wanted criminals, each carrying a reward of 25,000 for the Mana murder case, arrested in an encounter.

Kasganj News: माना हत्याकांड के दो 25-25 हजार के इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 18 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two wanted criminals, each carrying a reward of 25,000 for the Mana murder case, arrested in an encounter.
फोटो06सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद मौके का निरीक्षण करते एसपी
कासगंज। कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता में हुई महिला की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मामला 6 जुलाई का है, जब गांव कादरगंज पुख्ता निवासी मीना देवी (48) सद्दाम नाम के व्यक्ति से अपने उधार के रुपये लेने घर से निकली थीं और लापता हो गई थीं। परिजन ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 14 जुलाई को पुलिस ने आरोपी सद्दाम की निशानदेही पर महिला का शव गंगा नदी से बरामद किया था। चूंकि आरोपी दूसरे समुदाय के थे, इसलिए गांव में भारी तनाव था और ग्रामीण आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई। टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दे रही थीं। पुलिस को शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपी आफताब और शोएब बाइक पर सवार होकर पटियाली की ओर से कादरगंज जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया तो दोनों आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की। जिसमें शोएब के दाहिने और आफताब के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद दोनों बदमाश जमीन पर गिर पड़े। पुलिस कर्मियाें ने दौड़कर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में दोनों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर , चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की । दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार और पटियाली सीओ अमित कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed