फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two thousand rupees stolen from a young man's pocket after offering him a lift; two accused arrested.

Kasganj News: लिफ्ट देकर युवक की जेब से उड़ाए दो हजार रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two thousand rupees stolen from a young man's pocket after offering him a lift; two accused arrested.
फोटो65गंजडुंडवारा पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत: पुलिस विभाग
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में कादरगंज रोड पर जफर मेडिकल के सामने बुधवार को लिफ्ट देकर बाइक सवार दो आरोपियों ने युवक की जेब से दो हजार रुपये उड़ा दिए। शक होने पर युवक ने बाइक रुकवा ली तो टप्पेबाज मारपीट करके भागने लगे। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी दर्ज करके उन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पिथनपुरा गांव निवासी योगेन्द्र पुत्र सौदान सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से बाजार जा रहे थे। कादरगंज रोड पर जफर मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचे तो बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने उनसे सिढ़पुरा जाने का रास्ता पूछा। बाजार तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

शक होने पर बाइक रुकवाई और नीचे उतरे तो दोनों आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धान्त उर्फ राजा निवासी करहल जनपद मैनपुरी और बलवीर निवासी भोगांव जनपद मैनपुरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------


वर्जन
लिफ्ट का बहाना देकर युवक के रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने आमजन के सहयोग से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की गई। -ओपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed