{"_id":"6abea944af7f2e65150a8db4","slug":"five-dengue-patients-and-one-malaria-patient-were-found-at-the-district-hospital-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154788-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिला अस्पताल में डेंगू के पांच और मलेरिया का एक मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिला अस्पताल में डेंगू के पांच और मलेरिया का एक मरीज मिला
विज्ञापन
फोटो 45 मुकेश, मरीज। स्रोत: संवाद
कासगंज। जिला अस्पताल में माैसम में बदलाव के साथ मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को 1522 पर्चे बने, जिनमें बुखार और सांस की दिक्कत वाले मरीजों की संख्या भी काफी रही। इसी बीच डेंगू और मलेरिया के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है।
अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, 12 वर्ष से अधिक उम्र के 149 और इससे कम उम्र के 132 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं सांस लेने में दिक्कत के 148 मरीज 12 वर्ष से अधिक और 89 मरीज 12 वर्ष से कम उम्र के रहे।
गंजडुंडवारा निवासी लवकेश (16), अलीगढ़ के पैडरा नगला गंगीरी निवासी ज्योति (23), उमर (6) निवासी गंगागढ़ सोरों, ज्योति (18) निवासी गंगागढ़ सोरों, सोमवती (75) निवासी महेवा खुर्द सोरोंजी की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ जिले में अब तक डेंगू के 15 मामले सामने आ चुके हैं। सहावर निवासी 29 वर्षीय अमन की जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई, जिससे कुल मामले 89 हो गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मरीजों की बात
दो दिन से तेज बुखार की शिकायत है। चिकित्सक ने मलेरिया, डेंगू की जांच लिखी है। -ज्ञानदेवी, मरीज
तेज बुखार आ रहा है। दवा के बाद भी राहत नहीं मिली। जिला अस्पताल आने पर रक्त की जांच कराई है। - मुकेश, मरीज
वर्जन
मौसम में बदलाव व मच्छरों का प्रकोप सेहत पर असर डाल रहा है। सावधानी बरतने की आवश्यकता है। -डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस