{"_id":"6abea7f0341d3cf3f805eebc","slug":"constable-suspended-for-allegedly-assaulting-jal-nigam-engineer-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154815-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जल निगम इंजीनियर से मारपीट के आरोप में सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जल निगम इंजीनियर से मारपीट के आरोप में सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन
कासगंज। जल जीवन मिशन में तैनात इंजीनियर से मारपीट के मामले में एसपी ने आरोपी आरक्षी को निलंबित कर दिया है। सीओ सदर आंचल चौहान की जांच के बाद मामले में कार्रवाई की गई है।
मामला 7 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे का है। एटा जिले में मिरहची निवासी सौरभ सिंह जल जीवन मिशन में इंजीनियर हैं। वह भिटौना-2 स्थित साइट पर कास्टिंग का काम कराने के बाद बाइक से अपने कमरे पर लौट रहे थे। तभी आवास विकास चौकी पर तैनात सिपाही कपिल भारद्वाज और अंकित ने बीएवी कॉलेज के पास उनकी बाइक रोक ली। सिपाहियों ने बाइक के कागजात जांचे, जो सही पाए गए। इसके बाद उनसे रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर आरक्षी कपिल भारद्वाज ने उन्हें एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सौरभ सिंह ने एसपी ओपी सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी थी। एसपी ने बताया कि सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी आरक्षी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। संवाद