फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A massive crowd of freedom enthusiasts turned out upon Mahatma Gandhi's arrival in 1929.

Kasganj News: साल 1929 में महात्मा गांधी के आगमन पर उमड़ा था आजादी के दीवानों का हुजूम

Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A massive crowd of freedom enthusiasts turned out upon Mahatma Gandhi's arrival in 1929.
कासगंज में ​स्थित गांधी मूर्ति ।संवाद
कासगंज। लाहौर में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग का निर्णय लिए जाने के बाद, देश के स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने के लिए वर्ष 1929 में महात्मा गांधी कासगंज आए थे। बापू के आगमन की भनक लगते ही शहर में आजादी के दीवानों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। आंदोलन के लिए धन की कोई कमी आड़े न आए, इसलिए महिलाओं ने अपने गहने तक उतारकर महात्मा गांधी को सौंप दिए थे।
विज्ञापन

गांधीजी का यह कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था और केवल गिने-चुने कांग्रेस नेताओं को ही इसकी जानकारी थी। तय योजना के मुताबिक शहर के प्रभुपार्क जो तब अचल ताल कहलाता था में सभा होनी थी, जहां लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें गुपचुप तरीके से रेलवे रोड स्थित गंगा चुंगी धर्मशाला ले जाया गया जिसका अस्तित्व आज भी मौजूद है। जब लोगों को इसकी भनक लगी, तो वे वहां भी पहुंच गए। बापू ने धर्मशाला में सभा कर लोगों से पूर्ण आजादी की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने गांव पिवारी में ठाकुर माधोसिंह के घर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की, जहां भी भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
प्रभुपार्क और रेलवे रोड के बीच स्थापित है प्रतिमा

देश की आजादी के बाद, प्रभुपार्क और रेलवे रोड के बीच स्थित इसी ऐतिहासिक चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसे आज गांधी मूर्ति चौराहा के नाम से जाना जाता है।
------------

गांधीजी ने शहर में सभा के दाैरान लोगों से पूर्ण आजादी की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। महिलाओं ने इस सभा में अपने गहने उतारकर उन्हें साैंप दिए थे। उनके आगमन से लोगों में उत्साह था। - मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, एडवोकेट


देश की आजादी के लिए जिले के लोगों में काफी जोश रहा था। गांधीजी के आगमन के बाद लोगों ने आजादी के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तमाम लोगों ने जेल में यातनाएं तक झेलीं। -डॉ. अखिलेश गौड़

कासगंज में स्थित गांधी मूर्ति ।संवाद

कासगंज में स्थित गांधी मूर्ति ।संवाद

कासगंज में स्थित गांधी मूर्ति ।संवाद

कासगंज में स्थित गांधी मूर्ति ।संवाद

कासगंज में स्थित गांधी मूर्ति ।संवाद

कासगंज में स्थित गांधी मूर्ति ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed