{"_id":"694835abdb61dd3358009aa7","slug":"two-express-trains-were-delayed-due-to-fog-kasganj-news-c-175-1-agr1054-141129-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कोहरे में दो एक्सप्रेस ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कोहरे में दो एक्सप्रेस ट्रेनें लेट
Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो37कासगंज में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर जाते यात्री ।संवाद
कासगंज। घने कोहरा का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है। रविवार की तड़के साबरमती-थावे एक्सप्रेस एक घंटा और बांद्रा -लखनऊ एक्सप्रेस 17 मिनट लेट हुईं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को कड़ाके की ठंड में दिक्कतें उठानी पड़ीं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों पर असर देखने को मिला। साबरमती से थावे की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन कासगंज जंक्शन पर सुबह 3.43 की जगह सुबह 4.43 बजे पहुंची। वहीं मुंबई बांद्रा से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन भी कोहरे से प्रभावित रही। यह ट्रेन सुबह 7:38 बजे कासगंज पहुंचती है, लेकिन यह 17 मिनट देरी से सुबह 7:55 बजे जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने से स्टेशन पर यात्रियों भीड़ अधिक हो गई। इससे फर्रुखाबाद, कानपुर और लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों को ठंड में काफी दिक्कतें हुईं। गंगेश्वर कॉलोनी निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्हें ट्रेन से फर्रुखाबाद तक जाना है। ट्रेन के लेट हो जाने से उन्हें समय से पहुंचने में परेशानी हुई।