फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two brothers die after developing a fever.

Kasganj News: बुखार आने के बाद दो सगे भाइयों की मौत

Thu, 08 Oct 2026 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two brothers die after developing a fever.
फोटो55सिकंदरपुर वैश्य के गांव  नगला नियाज अली में बुखार से दो सगे भाइयों की मौत के बाद रोती ब
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नियाज अली नगला में बुखार से पीड़ित दो भाइयों की बृहस्पतिवार को उपचार के लिए बदायूं ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों बच्चों को बुधवार रात बुखार आया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान नियाज अली नगला निवासी नसीर अहमद के पुत्र हुसैन (6) और अब्बूसियबा (4) के रूप में हुई है। पिता ने बताया कि बच्चों को रात में बुखार आया था। दवा भी दी गई, लेकिन फायदा नहीं मिला। इसके बाद बदायूं ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में पहले से संक्रामक बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। दीन नगर में 2 अक्तूबर को भाई-बहन की मौत हो चुकी है। इसके बाद 5 अक्तूबर से स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। टीमों द्वारा घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के साथ बीमार बच्चों की जांच और बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। राज्य स्तर की टीम भी क्षेत्र का दौरा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों की मौत के बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और बढ़ा दी है। बुखार समेत अन्य लक्षण वाले मरीजों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
-----------------
दोनों बच्चों को बुखार आने के बाद परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर नहीं आए थे। बच्चों की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। - डॉ. कुलदीप, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed