{"_id":"6abea70bc5af9cb1160a83dc","slug":"truck-rams-into-stationary-bus-carrying-pilgrims-three-injured-including-the-driver-kasganj-news-c-175-1-agr1054-154798-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: श्रद्धालुओं की खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: श्रद्धालुओं की खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन
सोरोंजी में पलटे ट्रक को देखते लोग। संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे बदायूं की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने वराह भगवान मूर्ति तिराहे के पास सड़क किनारे खड़ी मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।
उसमें भरी कोल्ड ड्रिंक का सामान सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना में बस चालक चंदगीराम पुत्र रघुवीर जोशी, निवासी चिनोनी चंबल, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके अलावा बस में सवार मिल्की पत्नी नरेंद्र और रामलाडली निवासी बराना, थाना देवगढ़, जिला मुरैना को भी चोटें आईं हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोरों पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बस चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि मिल्की को उपचार के बाद परिजन के साथ घर भेज दिया गया। इस दुर्घटना के कारण बरेली-आगरा हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। - आंचल चौहान, सदर सीओ