{"_id":"67b5d1dbe4b5171808042c8a","slug":"there-was-ruckus-when-crocodile-entered-colony-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में सो रहा परिवार...दरवाजे पर पहुंच गया मगरमच्छ, मच गई चीख-पुकार; ऐसे बची लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में सो रहा परिवार...दरवाजे पर पहुंच गया मगरमच्छ, मच गई चीख-पुकार; ऐसे बची लोगों की जान
Wed, 19 Feb 2025 06:13 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Feb 2025 06:13 PM IST
सार
काॅलोनी में लोग सो रहे थे। तभी मगरमच्छ घुस आया। एक घर के दरवाजे से वह अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों की नजर पड़ गई। चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
काॅलोनी में पहुंचा मगरमच्छ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के काशीराम आवासीय कॉलाेनी ततारपुर में मंगलवार की देर रात मगरमच्छ निकल आया। इससे खलबली मच गई। मगरमच्छ के डर से रात भर लोग जागते रहे। पुलिस की मदद से रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को नहर में छोड़ा गया।
बस्ती निवासी जमील ने बताया कि उनका ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा हुआ था। अचानक वह बाथरूम जाने के लिए उठे तो उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।
इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को फिर से नहर में छोड़ा। बस्ती के निवासी राजू, चाहत, सलीम आदि ने बताया कि डर की वजह से लोग रात भर जागते रहे। पहले भी बस्ती में कई बार मगरमच्छ निकलते रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन