फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The villagers of Beri are facing problems due to mud and waterlogging.

Kasganj News: कीचड़ और जलभराव से परेशान हो रहे बेरी के ग्रामीण

Thu, 12 Feb 2026 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Beri are facing problems due to mud and waterlogging.
फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद
मोहनपुरा। ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में गंदगी और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। पानी की उचित निकासी न होने के कारण रास्तों पर कीचड़ जमा है। इससे रास्ते बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन से चार वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। इस मार्ग पर भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर भी है। महाशिवरात्रि पर भक्तों को पूजा करने में काफी मुसीबत होगी। नाली न होने के कारण पानी तालाब में न जाकर मार्ग पर भर जाता है। कीचड़ और जलभराव से घास उग आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में सफाईकर्मी नहीं आते हैं जिससे गंदगी इकट्ठा हो जाती है।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन

एसआईआर सर्वे के अनुसार एक नजर में आंकड़े
ग्राम पंचायत के वोटर - 1871
पंचायत में आबादी - करीब 4000
बेरी गांव के वोटर - 1115
बेरी गांव की आबादी - करीब 2500
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दो गांवों पर एक सफाईकर्मी तैनात है। 15-15 दिनों के अंतराल पर सफाईकर्मी दोनों गांवों में जाते हैं। बीच में ड्यूटी कार्यालय में लगा दी जाती है। जल्द ही 5-7 लोगों की टीम को गांव में भेजकर सफाई कराई जाएगी।
- लखमीचंद, प्रधान, बेरी हरनामपुर
---------------------------------------
ग्रामीणों की बात
हमारा गांव विकास कार्य से अछूता है। गांव के रास्तों में गंदगी और कीचड़ जमा होने से आने जाने में समस्या होती है। संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा है। कीचड़ की तत्काल सफाई कराने की आवश्यकता है।

- सचिन पुंढीर, ग्रामीण, गांव बेरी
----------------------------------------
बेरी गांव में चार पहिया और बड़े वाहनों के आवागमन के लिए बाईपास मार्ग का प्रयोग किया जाता था। इस मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन ठप हो गया है। जल्दी ही समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए।
- सतीश कुमार, ग्रामीण, गांव बेरी
----------------------------------------
रास्ते पर कीचड़ जमा होने के कारण बदबू आती है। वहां से निकलना तो दूर पास खड़े भी नहीं हो सकते। कीचड़ से जानवरों में भी रोग लगने की आशंका है। तुरंत ही इस कीचड़ की सफाई कराई जानी चाहिए, अन्यथा गंभीर समस्या हो सकती है।
- जितेंद्र पाल, ग्रामीण, गांव बेरी
---------------------------------
कीचड़ और पानी की निकासी के संबंध में कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। गांव में विकास कार्य नहीं होने से जन समस्याएं बढ़ गई। समस्या का समाधान जल्द ही किया जाना चाहिए।
- जयपाल सिंह, ग्रामीण, गांव बेरी

फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद

फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद

फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद

फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद

फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद

फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद

फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद

फोटो 31 मोहनपुरा की ग्राम पंचायत बेरी हरनामपुर में रास्ते पर जमा कीचड़। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed