फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bachharu Dev site being renovated at a cost of 1.2 crore; construction work in final stages.

Kasganj News: 1.2 करोड़ से संवर रहा बाछरु देव स्थल, अंतिम चरण में निर्माण कार्य

Fri, 18 Sep 2026 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण प्राचीन धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार योजना के तहत सोरोंजी के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित पौराणिक देव स्थल बाछरु पर पर्यटन विकास के कार्य अंतिम चरण में हैं। इस पौराणिक स्थल पर 1.2 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विकास कार्यों का विवरण
पहुंच मार्ग का सुदृढ़ीकरण : पर्यटन विभाग की ओर से टीले पर स्थित बाछरु देव स्थल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनवाई गई हैं, जिन पर पत्थर और रेलिंग लगाई गई है।
विज्ञापन

सुविधाओं का निर्माण : देव स्थल के ऊपर पीवीसी शेड का निर्माण किया गया है और परिक्रमा के लिए भी रेलिंग लगाई गई है।
बहुउद्देश्यीय हॉल : देव स्थल के पास 4000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल का एक बहुउद्देश्यीय हॉल तैयार किया गया है। हॉल की रंगाई-पुताई का काम अंतिम चरण में है। इसमें 12 पत्थर की जालियां लगाई गई हैं ताकि हॉल हवादार बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य निर्माण : हॉल के निकट ही एक स्नानघर और शौचालय का निर्माण किया गया है। साथ ही, भविष्य में होने वाले धार्मिक प्रवचनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्टेज का भी निर्माण किया गया है। इस हॉल में श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा के दौरान विश्राम भी कर सकेंगे।

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर पौराणिक स्थलों के विकास की योजना के तहत बाछरु देव स्थल पर पर्यटन विकास के कार्य पूर्णता की ओर हैं।
अनुपम श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed