{"_id":"6aad791aec15d2337f0d6975","slug":"house-catches-fire-due-to-short-circuit-household-belongings-reduced-to-ashes-kasganj-news-c-175-1-kas1009-154024-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
फोटो 25 - थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला नरपत आग में जले सामान को दिखाते गृहस्वामी। स्रोत :
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला नरपत में बृहस्पतिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में 73 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर सहित पूरी गृहस्थी का सामान जल गया। गनीमत रही कि समय रहते परिजन की नींद खुल गई और वे सुरक्षित बाहर निकल आए जिससे बड़ा हादसा टल गया।
नगला नरपत निवासी भूरे पुत्र सीताराम का परिवार रात में सो रहा था। देर रात अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के बाद कमरे में लपटें उठने लगीं। तेज गर्मी महसूस होने पर परिजन की नींद खुली तो चारों तरफ आग फैली थी। सभी जान बचाकर बाहर निकले। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि, तब तक कमरे में रखे 73 हजार रुपये, आभूषण, दो कूलर, फ्रिज, बेड, अनाज, वस्त्र और चारपाइयां पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी अवनीश गुप्ता ने तहसील प्रशासन को सूचित किया। तहसीलदार शौर्य वर्धन सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल राकेश राजपूत ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि अग्निपीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव शासकीय सहायता दी जाएगी।