{"_id":"6aa04fcab1d61b19810800c4","slug":"the-transformer-was-supposed-to-be-installed-within-four-days-but-it-hasnt-been-installed-even-after-four-months-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153463-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चार दिन में लगाना था ट्रांसफाॅर्मर, चार महीने बाद भी नहीं लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चार दिन में लगाना था ट्रांसफाॅर्मर, चार महीने बाद भी नहीं लगा
विज्ञापन
फोटो03कासगंज के गांव अहरौली में एक निजी ट्रैक्टर की ट्रॉली में रखा ट्रांसफॉर्मर । संवाद
कासगंज। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत अहरौली में विद्युत निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली में विद्युत ट्रांसफाॅर्मर पिछले चार महीने से रखा हुआ है, जबकि निगम कर्मियों ने इसे महज चार दिन में स्थापित करने का आश्वासन दिया था।
गांव में पंचायत घर के पास प्रधान द्वारा ट्रांसफाॅर्मर रखने के लिए फाउंडेशन भी तैयार कराया जा चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार कर्मचारियों ने उसे ट्रॉली से उतारकर स्थापित नहीं किया। लंबे समय से वाहन फंसा होने के कारण मालिक का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी उपयोग में नहीं आ पा रहा है।
ग्रामीण राजू और हुकुम सिंह ने बताया कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश के मौसम में ट्रॉली में करंट उतरने का लगातार खतरा बना रहता है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर को निर्धारित स्थान पर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
मामले पर संज्ञान लेते हुए विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राहुल वर्नवाल ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे ट्रांसफाॅर्मर को उचित स्थान पर सुरक्षित रखवा दिया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।
-- -- -- -- -- -- -- -
जल्द लगवाना चाहिए
- ट्रांसफाॅर्मर को चार दिन में स्थापित करने की बात कही गई थी लेकिन चार महीने बीत गए हैं। ट्रांसफाॅर्मर आज भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा है। विद्युत निगम को जल्द इसे निर्धारित स्थान पर स्थापित कराना चाहिए।-रविंद्र कुमार ,ग्रामीण निवासी अहरौली।
-पंचायत घर के पास ट्रांसफाॅर्मर रखने के लिए फाउंडेशन भी तैयार है। इसके बाद भी विद्युत निगम के कर्मचारी ट्रांसफाॅर्मर लगाने नहीं पहुंचे। ट्रॉली में लंबे समय से ट्रांसफाॅर्मर रखे होने से ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है।-अशोक कुमार एडवोकेट निवासी अहरौली