Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The birth anniversary of eminent poet Balbir Singh Rang passed by quietly

Kasganj News: खामोशी से गुजर गई प्रख्यात कवि बलवीर सिंह ‘रंग’ की जयंती

Sun, 15 Nov 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of eminent poet Balbir Singh Rang passed by quietly
फोटो47बलवीर सिंह रंग। स्रोत:फाइल फोटो
अमांपुर। हिंदी साहित्य और मंचीय काव्य के प्रख्यात हस्ताक्षर गीतकार एवं कवि स्वर्गीय बलवीर सिंह ‘रंग’ की जयंती इस बार खामोशी के बीच गुजर गई। हर साल उनकी स्मृति में एटा में भव्य रंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार न तो प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यक्रम हुआ और न ही सामाजिक संगठनों ने उन्हें याद करने की पहल की।
विज्ञापन

कासगंज स्थित शारदा देवी कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर भी कोई विशेष आयोजन या माल्यार्पण कार्यक्रम नहीं हुआ। ऐसे में उनकी जयंती का दिन बिना किसी सार्वजनिक स्मृति कार्यक्रम के ही गुजर गया।
विज्ञापन

मूल रूप से अमांपुर विकासखंड के गांव नगला कटीला निवासी बलवीर सिंह ‘रंग’ ने अपनी ओजस्वी और संवेदनशील रचनाओं के माध्यम से देशभर के काव्य मंचों पर अलग पहचान बनाई थी। दशकों तक उन्होंने अपनी लेखनी और काव्य प्रतिभा से साहित्य जगत में क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा में प्रतिवर्ष रंग महोत्सव आयोजित किया जाता रहा है जिसमें देश के नामचीन कवि और साहित्यकार शामिल होते हैं। जयंती पर कोई आयोजन न होने से स्थानीय साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों में निराशा है।
परमतप सोलंकी ने कहा कि महाकवि बलवीर सिंह ‘रंग’ ने अपनी लेखनी से पूरे देश में इस क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी जयंती पर उन्हें याद न किया जाना और इस तरह की उपेक्षा बेहद निराशाजनक है।

साहित्यकारों ने मांग की है कि कवि बलवीर सिंह ‘रंग’ की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंती पर नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही रंग महोत्सव की परंपरा को भी भव्य रूप से जारी रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके साहित्यिक योगदान से परिचित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed