Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Pizza, burgers, and momos are replacing samosas and kachoris.

Kasganj News: समोसे-कचौरी की जगह ले रहे पिज्जा-बर्गर और मोमोज

Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pizza, burgers, and momos are replacing samosas and kachoris.
फोटो40कासगंज में नदरई गेट के प्रभुपार्क क्षेत्र में लगा फास्टफूड ठेला । संवाद
कासगंज। पारंपरिक भारतीय स्नैक्स जैसे समोसा, कचौरी, भल्ला-पापड़ी और ढोकले के बीच अब बाजारों में चाइनीज और इटालियन फास्ट फूड का बोलबाला तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह सजे फास्ट फूड कॉर्नर पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी रफ्तार के बीच कम समय में विविध स्वादों की चाहत ने फास्ट फूड की लोकप्रियता को चरम पर पहुंचा दिया है। वर्तमान में जिले भर में लगभग 1,500 पंजीकृत रेस्टोरेंट, फास्ट फूड कॉर्नर और स्ट्रीट स्टॉल इस कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

यहां पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, मोमोज और सोया चाप की धूम तो है ही साथ ही तमिलनाडु से आए कारीगर साउथ इंडियन स्नैक्स की दुकानें भी चला रहे हैं। शाम के वक्त परिवारों और युवाओं का इन दुकानों पर जुटना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों और अभिभावकों का मानना है कि बच्चों के बीच फास्ट फूड की बढ़ती निर्भरता उन्हें पारंपरिक खानपान से दूर कर रही है और इसका अत्यधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो रहा है। इसके बावजूद कारोबार लगातार बढ़ रहा है।
रेस्टोरेंट संचालक पंकज माहेश्वरी का कहना है कि लोगों के बीच पिज्जा, मोमोज और बर्गर की मांग लगातार बनी हुई है। वहीं, संचालक रीतेश जैन का मानना है कि बेहतरीन स्वाद के कारण ग्राहक इसकी ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

----------------

फास्ट फूड के नुकसान
- अधिक कैलोरी और वसा मोटापे का कारण बन सकती है
- कई फास्ट फूड में आवश्यक विटामिन, फाइबर और पोषक तत्व कम होते हैं।
- अधिक तेल और मसाले से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- नियमित और अत्यधिक सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
- घर के ताजे और पौष्टिक भोजन से दूरी बढ़ सकती है।
------------------

वर्जन-
- जिले में रेस्टोरेंट और फास्ट फूड के कॉर्नर लगातार बढ़ रहे हैं। करीब 1500 रेस्टोरेंट, फास्ट फूड कॉर्नर व ढकेल संचालक पंजीकृत हैं। लगातार फास्ट फूड का चलन बढ़ रहा है- कुलदीप कुमार, सहायक उपायुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed