फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sub Inspector arrested for accepting bribe of ten thousand in exchange for an investigation report

UP: 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, जांच रिपोर्ट के नाम पर मांगी थी घूस; एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Thu, 18 Jun 2026 08:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Thu, 18 Jun 2026 08:45 PM IST
सार

रुपये जैसे ही दरोगा की जेब में पहुंचे, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Sub Inspector arrested for accepting bribe of ten thousand in exchange for an investigation report
गंजडुंडवारा कोतवाली में एंटी करप्शन टीम की हिरासत में आरोपी उननिरीक्षक भगवती प्रसाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सहावर थाने में तैनात उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद को जांच रिपोर्ट के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अलीगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


सहावर क्षेत्र के एक गांव रहने वाले युवक ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि उनकी भतीजी को अगवा करने के मामले में चार्जशीट जांच आख्या लगाने के एवज में उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बाद अलीगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने अपना जाल बिछाया। टीम के बिछाए गए जाल की उपनिरीक्षक को भनक नहीं लगी। 
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित योजना के तहत बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता ने उपनिरीक्षक को रिश्वत की रकम सौंपी। जैसे ही रुपये उनकी जेब में पहुंचे, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम उनकी गिरफ्तारी के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को गंजडुंडवारा कोतवाली ले गई। मामले में एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed